
जमशेदपुर । रविवार, 1 नवंबर 2026 को जमशेदपुर थंपर्स बुलेट क्लब के सदस्यों ने BOBMC की ओर से आयोजित ऑल इंडिया राइड में जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व किया। इस राइड में देशभर के विभिन्न शहरों के बाइक राइडर्स हिस्सा लेते हैं।
जमशेदपुर से शुरू हुई इस राइड का सफर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट होते हुए घाघरा वाटरफॉल तक पहुंचा। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने बाइक राइडिंग के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया।

जमशेदपुर थंपर्स बुलेट क्लब का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना तथा स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। क्लब के सदस्य बाइक राइड के माध्यम से इन सामाजिक उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। आज आयोजित राइड में धनंजय महतो, आनंद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, सुदीप बनर्जी, आकाश पाठक, असीम कुमार सिंह, देवज्योति गुहा रॉय, लक्ष्मीकांत, अर्नब, विकास, अमर, जय, महेंद्र, संजय, विवेक, सोमनाथ सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
