• Sun. Nov 1st, 2026

चंपाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, जेएमपीए रांची बनी पुरुष वर्ग की विजेता

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 1, 2026
crescent ad
सरायकेला :- सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सरायकेला टाइगर की ओर से आयोजित दो दिवसीय चम्पाई कप फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चंपई कप केवल फुटबॉल प्रतियोगिता नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का एक सशक्त मंच है।
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, भावना और कौशल का परिचय दिया है।
प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में जेएमपीए रांची ने एमएमसी, शंकरपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये नकद, जबकि उपविजेता टीम को एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, 40 प्लस वर्ग के फाइनल में ब्लैक पैंथर ने जेएमपीए रांची को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता को 35 हजार रुपये नकद के साथ ट्रॉफी प्रदान की गई। महिला वर्ग के फाइनल में स्टील सिटी जमशेदपुर ने ड्रैगन एफसी चाईबासा को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उपस्थित जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधु श्री महतो, सरायकेला प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई, मंगल सिंह कान्डाईबुरू, विष्णु बांनरा, अजीत डोगरा, संजय सोय , जगन्नाथपुर से शंकर चौतोम्बा,आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *