
आदित्यपुर : गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला के साथ एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को लेकर भाजपा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
घटना के विरोध में रविवार की शाम भाजपा आरआईटी मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-4 चौक पर पुतला दहन करने की तैयारी की थी। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनके कार्यक्रम को रोक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर पुलिस बल के साथ अचानक मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथों से पुतला छीन लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान थाना प्रभारी और आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। भाजपाइयों ने पुलिस की कार्रवाई का जोरदार विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करार दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने, पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने तथा महिला सुरक्षा के प्रति प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही मामले में संलिप्त अन्य दोषियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई करने की मांग उठाई।
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सुनील श्रीवास्तव, अमितेश अमर, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, कृष्णा प्रधान, जगदीश मंडल, डीएन शर्मा, वार्ड पार्षद संगीता सामड, सुनीता श्रीवास्तव, मिंटू पांडेय, रमेश शर्मा, दिनेश शाह, आलोक श्रीवास्तव, अरुण पंडित, रितेश सिंह, हेना रॉय, संतोषी देवी, मंजू देवी, रजनी देवी, सबिता देवी, मुन्नी देवी, रामफूल देवी, संगीता देवी, अभिलाष मिश्रा, सत्यजीत साहू, सुभाष झा, बिट्टू पांडेय, मिक्की, मनोज गिरी एवं प्रसून झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
