
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी बराकर हॉस्पिटल रोड में युग्म संघ द्वारा आयोजित काली पूजा का खूंटी पूजा शुक्रवार की देर शाम को संपन्न हुआ ।

इस दौरान सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में स्थानीय ब्राह्मण द्वारा विधिवत खूंटी पूजा प्रारम्भ कराया गया । इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल , उपाध्यक्ष सपन खामरूई , चिन्मय चौधरी , सचिव दीनानाथ दास , मानश बनर्जी , संगठन सचिव विशुन जायसवारा,राणा रुद्र अमित बाउरी , सोमू चक्रवर्ती , जुगनू हरिजन , गुट्टू शर्मा , कैशियर विजय अग्रवाल , शुभोजित दत्ता ,संदीप साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।

इस दौरान आयोजकों ने बताया कि वर्षों से परंपरानुसार यहां मां काली की पूजा का आयोजन किया जाता है । खूंटी पूजा के बाद मंडप का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा । पूजा के दौरान स्थानीय छात्र छात्राओं के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है । जिसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों को कमिटी द्वारा पुरस्कृत किया जाता है । पूजा के दौरान आस पास के क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मां पूजा तथा दर्शन करने के लिए पहुंचते है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
