
आदित्यपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित पीएचईडी कॉलोनी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 45 पाउंड का केक काटा। इसके बाद स्कूली बच्चों एवं कार्यकर्ताओं के बीच केक और मिठाइयां वितरित की गईं। इस दौरान चिराग पासवान के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
मनोज पासवान ने कहा कि चिराग पासवान उनके नेता और आदर्श हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने तथा सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल पासवान, प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ रितेश पासवान,, जिला नगर सचिव राजा ठाकुर, नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अजय महतो जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अभिनाश कुमार, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया,
महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महानगर सचिव जमशेदपुर, युवा नगर उपाध्यक्ष अंकुर प्रधान, समीर महतो, अनिल मुखी, संतोष कुमार पासवान, आलोक मिश्रा, भवानी देवी, कंचन देवी, मोनी देवी, मीरा देवी, बापी दास, रत्नेश कुमार, गोपी महंती आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
