• Fri. Oct 30th, 2026

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Oct 30, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 30 अक्टूबर। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना के सफल संचालन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद चाईबासा के सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार (भा०प्र०से०) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, सदर चाईबासा ईरा जोरवाल ने जनगणना-2027 के महत्व तथा इसके सफल क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनगणना कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

 

अधिकारियों को दी गई जनगणना की प्रक्रियाओं की जानकारी

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रशिक्षक सत्येंद्र गुप्ता, संयुक्त निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, रांची ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, कार्यपालक पदाधिकारियों-सह-चार्ज पदाधिकारियों एवं सहायक चार्ज पदाधिकारियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी।

 

सटीकता, सतर्कता और समन्वय पर जोर

 

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्यों में सटीकता, सतर्कता और आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपन्न किया जाना चाहिए।

 

उन्होंने जिला एवं प्रखंड स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि जनगणना कार्यों का सफल और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के बीच तालमेल होना जरूरी है।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय, रांची से आए प्रशिक्षक आशीष कुमार, सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-II, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फ्रांसिस कुजूर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *