
सरायकेला-खरसावाँ, 27 अक्टूबर, 2026: SIR-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची में पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह द्वारा राजनगर क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 339, 371, 437, 441 एवं 439 पर होम-टू-रोल सत्यापन तथा प्रपत्र-6 संग्रहण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर सत्यापन कार्य के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों की पहचान तथा नए मतदाताओं के पंजीकरण की स्थिति का जायजा लिया गया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं, को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से राजनगर क्षेत्र में निर्वाचन साक्षरता गतिविधियां भी संचालित की गईं। इसी क्रम में प्रोजेक्ट प्लस-2 उच्च विद्यालय, सोसोमली में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया, प्रपत्र-6 के उपयोग तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मताधिकार के महत्व की जानकारी दी गई। पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।

SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई अभिलेखों की अपलोडिंग तथा प्राप्त प्रपत्रों के निष्पादन की प्रगति पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। विशेष रूप से नो-मैपिंग श्रेणी के मामलों के सुनवाई अभिलेख अपलोड करने तथा प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व प्राप्त प्रपत्रों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
