• Tue. Oct 27th, 2026

सरायकेला-चांडिल में जाति-आय-आवासीय और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने SDO को लिखा पत्र, त्वरित निष्पादन की मांग

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल में हजारों प्रमाण पत्र लंबित होने से छात्र और आम जनता परेशान, e-Kalyan छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि नजदीक, जिला परिषद उपाध्यक्ष ने उठाया मुद्दा ।

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चारों प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में जाति, आय, आवासीय तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित होने को लेकर जिला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर त्वरित निष्पादन की मांग की है।

 

अपने पत्रांक संख्या 46/2026 दिनांक 27/10/2026 के माध्यम से उपाध्यक्ष ने कहा है कि छात्र-छात्राओं और आम जनता द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से किए गए सैकड़ों आवेदन पिछले कई दिनों से लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

 

उन्होंने विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि e-Kalyan छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण हजारों गरीब छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। इससे उनका शैक्षणिक भविष्य प्रभावित होगा। वहीं जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से आम जनता सरकार की कई जनहितकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रही है।

 

मधुश्री महतो ने कहा कि, “यह केवल प्रमाण पत्र का मामला नहीं है, बल्कि हजारों गरीब विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माण और गरीब जनता के हित से जुड़ा मामला है।” उन्होंने छात्र एवं जनहित को देखते हुए सभी लंबित आवेदनों का नियमानुसार तत्काल निष्पादन करने की मांग की है।

 

इस पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त सरायकेला-खरसावां एवं चांडिल अनुमंडल के सभी चार प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को भी भेजी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *