• Mon. Oct 26th, 2026

Adityapur :वीर कुँअर सिंह मैदान में विद्यार्थी संघ के काली पूजा पंडाल का हुआ भूमिपूजन, मनमोहन सिंह और कृष्णा बास्के को संरक्षक बनाया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 26, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 07_08 स्थित वीर कुँअर सिंह मैदान में श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, विद्यार्थी संघ के काली पूजा पंडाल के निर्माण हेतु भूमिपूजन आज संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया.
वहीं, महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक समानता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया. इस अवसर पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य गणेश चौधरी, झायुमो जिलाध्यक्ष भगलू सोरेन, नगर निगम की पार्षद अर्चना सिंह व नीतू शर्मा, विक्की प्रधान, अभय झा, सुमित्रा पांडा, सतीश शर्मा एवं दिवाकर झा अतिथि के रुप में उपस्थित थे.
छठ पूजा पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के द्वारा बताया गया कि काली पूजा के आयोजन के पश्चात् छठ पूजा के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आहूत किया जाएगा. इसका उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, लोककला एवं पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना है. समिति ने सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की.
समिति ने धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ_साथ नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक समानता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात भी कही है. इस अवसर पर मनमोहन सिंह और कृष्णा बास्के को समिति का संरक्षक बनाने की घोषणा भी की गई. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अश्विनी (गोलू), कार्यकारी अध्यक्ष देवांशु झा, उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार, मिलन श्रीवास्तव, शशि खा (बंटी), कृष्णा झा, सूरिया झा, अभिलाष सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमांशु कुमार, कैशियर विवेक कुमार, महासचिव रजत सिंह, अभिषेक कुमार, गोलू शर्मा, अभय सिंह, रोहन झा, जयनंदन, सचिव हरि सिंह राजपूत, अश्विनी गोविंदा, कुमार गंगा, रविकांत सिंह, अभय झा, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा, सूरज कुमार, अंकितेश सिंह, नीलेश महापात्र, अरुण साहू, आयुष झा, ओम प्रकाश ठाकुर, रंजन कुमार, सौरव कुमार सिंह, करण कुमार, विष्णु बावरी, सूरज कुमार आदि उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *