• Mon. Oct 26th, 2026

पंचायत चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करे समाज : विकास राणा

admin's avatar

Byadmin

Oct 26, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। मध्य पंचायत भवन में झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष कुमार राणा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने समाज के लोगों से संगठन को ग्राम स्तर पर मजबूत करने और आगामी पंचायत चुनाव में अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी करने की अपील की।जिला अध्यक्ष यदु राणा ने कहा कि राजनीतिक दलों को विश्वकर्मा समाज की नेतृत्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं, किशोर राणा ने महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की बात कही।सम्मेलन में सर्वसम्मति से किशोर राणा को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। प्रदीप राणा, सुभाष कुमार राणा और बालेश्वर राणा को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार राणा को सचिव, सुरेश राणा और ईश्वर राणा को उपसचिव, मुनेश्वर राणा को कोषाध्यक्ष, तिलेश्वर राणा और कृष्ण राणा को संगठन मंत्री तथा अभिषेक कुमार राणा को मीडिया प्रभारी चुना गया। मौके पर जिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में बृजलाल राणा, साक्षी राणा, निर्मल राणा, बेचन राणा सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *