• Tue. Oct 20th, 2026

श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा गेस्ट हाउस सरायकेला के द्वारा धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Oct 20, 2026
crescent ad

 

 

श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा समिति गेस्ट हाउस सरायकेला के द्वारा दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजन।

नवरात्रि के सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में 201 महिलाएं कार्यक्रम स्थल से गाजे बाजे के साथ कलश लेकर तालाब गए वहां से पूजा अर्चना का पवित्र जल लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति में बना रहा। कलश लेकर भ्रमण करते पूजा स्थल पर पहुंचे वहां पुजारी ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर विधिवत कलश को स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा के दौरान फल ,मिठाई, केला ,बेल पत्र को चढ़ाए गए सभी श्रद्धालुओं ने सुख- समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगे। भक्त जो सच्चे मन से मां दुर्गा का पूजा करते हैं मां उसे हर कामना पूरा करती है।

कमेटी के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि वर्ष 2023 से मां दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया है प्रत्येक साल धूमधाम से मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना आर्चना की जाती है। दुर्गा पूजा में अष्टमी से लेकर दसवीं तक प्रतिदिन संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सभी श्रद्धालुओं को प्रतिदिन प्रसाद एवं खीर खिचड़ी दिया जाता है।

 

संतोष कुमार ने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक को संहार किया था,जो भगवान ब्रह्मा का वरदान पाकर काफी शक्तिशाली हो गया था, कोई भी देवता दानव उस पर विजय प्राप्त नहीं कर सके। वरदान पाकर वह स्वर्ग लोक में देवताओं को परेशान करने लगा और पृथ्वी पर आतंक मचाने लगा। उसने स्वर्ग में एक वार अचानक आक्रमण कर दिया और इंद्र को परास्त कर स्वर्ग पर कब्जा कर लिया था। सभी देवता परेशान होकर त्रिमूर्ति, ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर के पास सहायता के लिए पहुंचे। सारे देवताओं ने मिलकर उसे हराने के लिए युद्ध किया। परंतु हार गए कोई उपाय न मिलने पर देवताओं ने उसके विनाश के लिए देवी दुर्गा का सृजन किया। देवी दुर्गा ने महिषासुर पर आक्रमण कर उसे नौ दिनों तक युद्ध किया और दसवें दिनों में युद्ध में वध कर दिया यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक है।

समिति के उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा में तीन दिनों संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता है। जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया जाता है। आसपास -दूरदराज से बीस हजारों की संख्या में दर्शकगण पहुंचते हैं ,जो डांडिया नृत्य देखकर मंत्रमुक्त होकर खुशी से झूम उठते हैं।

 

दुर्गा पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष – अजय मिश्रा ,उपाध्यक्ष – नवीन कुमार , सचिव – संतोष कुमार, सहसचिव – अमरनाथ तिवारी , सहसचिव – मनोज कुमार प्रधान ,अवध किशोर सिंह ,जयप्रकाश पाठक , कोषाध्यक्ष – प्रशांत कुमार घोषाल ,मिथिलेश पोड्डार , उपकोषाध्यक्ष – सदक्ष मिथिलेश पोड्डार , ललन कुमार पांडे , सदस्य – मनोज चौधरी ,विनोद बिहारी प्रसाद, सुरेश चंद्र प्रधान ,शिवनारायण पोड्डार ,दयानंद प्रसाद, पवन कुमार सिंहा, प्रशांत कुमार आरती , रवि कुमार , कैलाश पोद्दार , दिलीप राय ,गुप्ता जी, देवराज महतो , प्रभात कुमार, नीलकंठ सारंगी , एवं नगरवासियों का सहयोग।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *