
जमशेदपुर । लौह नगरी में दुर्गा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है। शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता का गाजे-बाजे और उत्साहपूर्ण माहौल में स्वागत किया गया। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़,आकर्षक सजावट और भक्तिमय वातावरण ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने समस्त क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है।
मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम,भाईचारा और एकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का भी अवसर है।पूर्व मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द, शांति और सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।

उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली कायम रहे। साथ ही,उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख,स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें।इस दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
