• Tue. Oct 13th, 2026

सरायकेला : SSR पर राजनीतिक दलों की आपत्तियों का नियमानुसार हो रहा समाधान ,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 13, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : 30 नवंबर तक प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, योग्य मतदाताओं के निबंधन पर निर्वाचन विभाग का जोर।

 

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के दौरान राजनीतिक दलों की आपत्तियों, शिकायतों और सुझावों का नियमानुसार समाधान किया जा रहा है। अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर तक प्रकाशित करने का लक्ष्य है।

 

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और आर्का जैन यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मतदाता साक्षरता क्लब कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर BLA-1और प्रत्येक मतदान केंद्र पर BLA-2के माध्यम से राजनीतिक दल इस प्रक्रिया में भागीदारी कर रहे हैं। किसी भी दल को मतदाता सूची को लेकर आपत्ति है तो वह संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठा सकता है। प्रशासन नियमानुसार उसका निराकरण कर रहा है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध के दौरान पथराव या कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करना गैरकानूनी है और ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में मतदाता निबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन तंत्र का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इसके लिए शहरी क्षेत्रों के साथ दुर्गम इलाकों में भी निबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

मतदाता सूची में विसंगतियों और नो-मैपिंग के मामलों पर उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निबंधन कराया जा सकता है। दस्तावेजों को लेकर परेशानी होने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग लिया जा सकता है।

 

उन्होंने पात्र युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *