
रिपोर्ट,अरु कुमार सैनी
केंदुआ: दुर्गापूजा के पावन अवसर से ठीक पहले धनबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। भू-धंसान की वजह से पिछले कई महीनों से केंदुआ में बंद पड़ी महत्वपूर्ण धनबाद बोकारो मुख्य सड़क NH 32 पर आखिरकार आवागमन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने केंदुआ पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की, फीता काट एवं नारियल फोड़कर इस सड़क को आम जनता के लिए समर्पित किया मालूम हो कि इसी वर्ष 2026 में गत 15 अप्रैल को केंदुआडीह नया धौड़ा एवं जीएम बंगला में गैस रिसाव और हुई भू धंसान ने मुख्य मार्ग को अपनी चपेट में ले लिया था जिससे 6 महिने तक कथित मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि मार्ग अवरुद्ध होने से क्षेत्र के निवासियों, दुकानदारों और रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों को भारी समस्या थी, जिससे स्थानीय व्यापार भी प्रभावित था। जनसमस्या को देखते हुए विधायक राज सिन्हा ने जिला प्रशासन और बीसीसीएल (BCCL) प्रबंधन के साथ लगातार बैठकें कीं, आंदोलन चलाए और त्वरित मरम्मत कार्य के लिए दबाव बनाया। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ही त्योहारों के इस मौसम में सड़क को फिर से शुरू किया जा सका। उद्घाटन के अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और लोगों की समस्याओं को दूर कर उनके चेहरों पर खुशी लाना ही जनसेवा का असली उद्देश्य है। उन्होंने सड़क के पुनरुद्धार में सहयोग देने के लिए स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। दुर्गापूजा और आगामी छठ महापर्व को देखते हुए इस व्यस्त मार्ग का खुलना न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति देगा। हालांकि, भू-धंसान से प्रभावित क्षेत्र होने के नाते भविष्य में इस सड़क की सुरक्षा और नियमित निगरानी बनाए रखना प्रशासन के लिए बेहद जरूरी रहेगा। इस सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन बहाल के लिए बीसीसीएल प्रबंधन के अनापत्ति पत्र के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने आनाकानी कर जबाब नही दिए। मौके पर मनोज मालाकार,आंनद खंडेलवाल,रंजीत मद्देशिया,रंजय सिंह,तमल रॉय,राजा चौरसिया,गोविंदा राउत,कुमार अभिषेक, मुकेश सिंह,रमेश गाँधीजी,मेघनाथ वर्मा,भोला सिंह,रंजीत सिंह,श्री राम पांडेय,राज कुमारराजभर,भगवादस शर्मा,बलराम साव,राहुल कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
