• Sun. Oct 11th, 2026

*लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 लोगों की जांच, 20 में मोतियाबिंद की पुष्टि*

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

लायंस सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल ने निशुल्क आई चेक अप कैंप का आयोजन किया ।यह कैंप उच्च विद्यालय बरियो उर्दू में आयोजित किया गया। इस कैंप में श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय सराय ढेला धनबाद का सहयोग रहा जिनके सौजन्य से लगभग 60 लोगों का आंखों की जांच की गई ।जिसमें 20 मोतियाबिंद के मरीज भी पाए गए।

डॉक्टर पूजा ,व्यवस्थापक रमेश तिवारी ,स्वीटी मंडल ने जांच किए गए लोगों को दवाइयां लिखी चश्मा लिखा और जो

मोतियाबिंद के मरीज पाए गए उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए जांच के लिए श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय सरायढेला क्लीनिक में बुलाया गया ।विशेष जांचों प्रांत उन सबों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा ।यह निशुल्क आई चेक अप कैंप शिविर लायंस क्लब गोविंदपुर कोयलांचल एवं श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय सराय ढेला धनबाद के संयुक्त तत्वाधान में लगाया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर आरके शर्मा ,

सचिव लायन आरसी मिश्रा ,कोषाध्यक्ष लायन मथन चंद्र दसौंधी, टेल ट्विस्टर लायन कृष्ण प्रसाद ,लायन नुसरत प्रवीण ,लायन चिंता देवी का विशेष योगदान रहा। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग विद्यालय के अध्यक्ष जैनुल आवेदीन, संयोजिका नजमा बीवी, मेराज अंसारी ,अर्णव पंडित का विशेष सहयोग रहा। क्लब अध्यक्ष ने सवों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दिल से धन्यवाद दिया और आगे भी इसी प्रकार का सहयोग देते रहने की अपील की ।बहुत-बहुत धन्यवाद। लायनिजम दिल से


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *