• Sat. Oct 10th, 2026

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिला खान सर से सीधे संवाद का अवसर, करियर और भविष्य को लेकर किया मार्गदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2026
crescent ad

 

बलियापुर, ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में डॉ. बुद्धदेव महतो फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बलियापुर में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन के माध्यम से करीब 200 विद्यार्थियों की पढ़ाई कराई जा रही है। कार्यक्रम में फाउंडेशन के विद्यार्थियों के साथ सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए अन्य विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

 

संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर और भविष्य से जुड़े कई सवाल खान सर के समक्ष रखे। खान सर ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें प्रेरित किया और लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

 

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को देश के चर्चित शिक्षक खान सर से सीधे बातचीत करने और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाने का अवसर मिला। विद्यार्थियों के माता-पिता ने भी खान सर से बातचीत कर अपने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलियापुर के अंचल अधिकारी मुरारी नायक उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रो. वरुण सरकार, चंदन भूमिहार, सुनील महतो, अरविंद महतो, अर्जुन महतो समेत फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डॉ. बुद्धदेव महतो फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, आत्मविश्वास विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में देखा गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *