• Fri. Oct 9th, 2026

Saraikela : राजनगर में रूपी सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, गणेश महाली ने जताया शोक

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 9, 2026
crescent ad
Saraikela   : राजनगर (का.प्र.)। राजनगर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इसमें झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली शामिल हुए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान गणेश महाली ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां का निधन जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की। श्रद्धांजलि सभा में झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, रामसिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, शुकला मुर्मू, दुर्गा लाल मुर्मू, रासमनी हांसदा, रानी हांसदा, सीताराम हांसदा, सूरज सोरेन, चतुर हेम्ब्रम, प्रदीप तांती, रामेश्वर महतो, भगतु मार्डी और दिलीप महतो सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *