• Thu. Oct 8th, 2026

Adityapur : एशिया ने मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 8, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन (एशिया) ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने रूपी सोरेन के निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रूपी सोरेन एक सामाजिक महिला के रूप में लोगों के बीच अपनी अलग पहचान रखती थीं।
उनके आकस्मिक निधन से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी भी स्तब्ध और गमगीन हैं। इंदर अग्रवाल ने कहा कि अल्प अवधि में ही माता-पिता दोनों का निधन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लिए अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *