
आदित्यपुर (का.प्र.)। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित आरआईटी जलमीनार के समीप पीएचईडी की मुख्य पाइपलाइन फट जाने से लाखों लीटर स्वच्छ पेयजल व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण गुरुवार को आदित्यपुर क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही,
जिससे हजारों लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से ही पाइपलाइन से तेज गति से पानी बह रहा था। काफी देर तक पानी सड़क और आसपास के क्षेत्रों में फैलता रहा, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होने से बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया।
जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को घरेलू कार्यों के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। घटना को लेकर वार्ड संख्या 22 के पूर्व पार्षद सुधीर कुमार ने नाराजगी जताई. वही स्थानीय लोगों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
