
गम्हरिया । झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी), गम्हरिया में ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव 2026-27’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वार्ड संख्या 23 के पार्षद अवधेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों के उच्च विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों एवं मॉडल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन, पेंटिंग, क्विज, नृत्य, गायन, खेलकूद एवं कथा वाचन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि पार्षद अवधेश सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों की प्रतिभा में राज्य के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देती है।
उन्होंने इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के पदाधिकारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
