
सरायकेला- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को सरायकेला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। इस दौरान सरायकेला टाउन हॉल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जहाँ हॉल में लगी बड़ी स्क्रीन पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना।
इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा, “इस सेवा ज्योति यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ के तहत भारत को एक सशक्त, समृद्ध और विश्व गुरु बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है।” उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचे, यही इस यात्रा का मूल लक्ष्य है।

यात्रा की शुरुआत सरायकेला टाउन हॉल से हुई, जो कालूराम चौक और गैरज चौक होते हुए पूरे शहर में घूमी। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ और झंडे लेकर जन सेवा, राष्ट्र सेवा और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े नारे लगाए और संदेश प्रसारित किए।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें अनीशा सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, राकेश मिश्रा, राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, राजकुमार सिंह , बद्री दरोगा और उदय सिंहदेव, विश्वजीत प्रधान समेत भारी संख्या कार्य कर्ता तथा स्थानीय लोग शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
