
जमशेदपुर । शारदीय नवरात्र के पावन अवसर जम्बू अखाड़ा प्रांगण में दिनांक 20 अक्टूबर मंगलवार प्रातः 10:30 बजे जम्बू अखाड़ा (महिला विंग) द्वारा 108 कन्या पूजन सह शस्त्र पूजन का आयोजन किया जा रहा हैं
। नवरात्र के अवसर पर छोटे बच्चियों का पूजन करना शुभ एवं नवरात्र को सफलीभूत करने हेतु सनातन धर्म में किया जाता हैं क्योंकि इस अवसर पर माता रानी सभी को सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करती है। साथ ही साथ शस्त्र पूजन करने से माता रानी हम सभी को अपनी रक्षा एवं शक्ति अर्जन प्रदान करती हैं।

जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह ने जमशेदपुर के समस्त श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है। 108 कन्याओं का पूरी विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा साथ ही साथ मंदिर के पंडित जी के द्वारा चंडी पाठ, शंखनाद एवं बंगाल का धाक बाजा भी बजाया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
