
सरायकेला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सरायकेला टाउन हॉल में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने किया।
सभा की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन से हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को सुनाया गया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकसित भारत 130 करोड़ देशवासियों का सपना है और इसे साकार करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को उत्साहपूर्वक सुना। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। सभा के बाद विकसित भारत के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण, राष्ट्रहित और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रधान, अनिशा सिन्हा, उदय सिंहदेव, बिजय महतो, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हांसदा, राकेश मिश्रा, भूषण मुर्मू, राजा सिंहदेव, बीजू दत्ता, मनोज महतो, अमृतेश अमर, रितिका मुखी, शंभु मंडल, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, सावित्री बानरा, बद्री दरोगा, गुरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, बिनय कंचन, ईश्वर महतो, विष्कंठ प्रधान समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
