
संवाददाता: पिंटू यादव
चौपारण:प्रखंड क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिसिया गश्त को ठेंगा दिखाते हुए बसरिया-केंदुआ मोड़ मार्ग पर लगातार दूसरे दिन एक और बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने इस बार केंदुआ मोड़ से आगे बसरिया रोड निवासी भोला चंद्रवंशी के सूने घर का ताला तोड़कर सोमवार की रात नकदी और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जाता है कि वारदात के समय गृहस्वामी अपने परिवार के साथ इलाज कराने धनबाद गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर अपराधियों ने मुख्य दरवाजे का कुंडा काटा और आराम से चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों को इसकी भनक लगी, तो इलाके में हड़कंप मच गया।

दो दिनों में तीन घरों के टूटे ताले
इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। गौरतलब है कि ठीक एक दिन पहले यानी रविवार की रात भी इसी बसरिया-केंदुआ मार्ग पर दो बंद घरों में ताबड़तोड़ चोरियां हुई थीं। वे दोनों परिवार जितिया पर्व मनाने अपने रिश्तेदारों के घर गए हुए थे।
रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
मात्र 48 घंटे के भीतर एक ही रूट पर तीन घरों को निशाना बनाए जाने के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त तुरंत बढ़ाने और चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस के सामने इन शातिर अपराधियों को दबोचने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
