
चौपारण। प्रखंड के नवभारत जागृति केंद्र द्वारा संचालित सुरेखा प्रकाशभाई पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और देशप्रेम पर आधारित भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उनके विचारों को जीवंत किया।गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।मौके पर प्राचार्या रीना पांडे ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर विद्यार्थी एक बेहतर समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या ने सभी को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मियों के योगदान की सराहना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
