• Sat. Oct 3rd, 2026

कुल्टी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लगभग 100 लोगों ने पार्टी का झंडा थाम कर कांग्रेस में योगदान दिया ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी : कुल्टी के वार्ड नंबर 65 के हसनपुरा में शुक्रवार की रात को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लगभग 100 लोगों ने पार्टी का झंडा थाम कर कांग्रेस में योगदान दिया । कार्यक्रम के पूर्व कांग्रेस पार्टी की ओर से महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान कुल्टी के हसनपुरा कांग्रेस के रवि यादव ने कहा कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखे सवाल उठाए और आम लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और पारदर्शी राजनीति के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

सभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस छोड़कर लगभग 100 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और कांग्रेस का हाथ थामा। युवाओं के इस जुड़ाव को क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं । रवि यादव ने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़ने वाले युवकों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं । जिससे यह मालूम चलता हैं कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया हैं और आने वाले पार्षद चुनाव में इस की तस्वीर साफ दिखाई देगी । इस दौरान कांग्रेस के अनेक स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और नए साथियों का पार्टी में स्वागत किया गया । महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और जनसेवा के विचारों को आगे बढ़ाते हुए—जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट राजेश्वर शर्मा, काजल दत्ता, बिमान मुखर्जी, मोले मंडल,आरिफ अंसारी, राजा खान समेत कई लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *