• Fri. Oct 2nd, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला प्रशासन ने अर्पित की श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Oct 2, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर महात्मा गांधी की गुदड़ी बाजार, सरायकेला स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय परिसर में स्थापित तैलचित्र तथा भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की कोर्ट मोड़ स्थित प्रतिमा एवं समाहरणालय में स्थापित तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सर्वगिंयारी, उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

*उपायुक्त ने सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान…*

 

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों को जीवन एवं कार्य व्यवहार में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज एवं प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मनोज सर्वगिंयारी ने अपने संबोधन में भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए सार्वजनिक दायित्वों के निर्वहन में ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *