• Thu. Oct 1st, 2026

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में गम्हरिया के अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स की चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग करेंगे फिल्म

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। गम्हरिया निवासी मार्शल आर्टिस्ट एवं अभिनेता अमित मोदक के आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को यूरोप के हंगरी से प्रकाशित प्रतिष्ठित डिजिटल मैगजीन कसक पॉज़िटिवन में प्रमुखता से स्थान मिला है।
मैगजीन में प्रकाशित आलेख विश्व प्रसिद्ध वाह नगई विंग चुन ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के साक्षात्कार पर आधारित है, जिसमें उन्होंने अमित मोदक की खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल और आगामी योजनाओं का उल्लेख किया है। अमित मोदक के संघर्षपूर्ण जीवन और मार्शल आर्ट्स से लेकर सिनेमा तक के सफर पर आधारित बायोपिक का निर्माण भी किया जा चुका है।
उन्हें मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झारखंड सरकार द्वारा राजकीय सम्मान भी मिल चुका है। जानकारी के अनुसार, अमित मोदक जल्द ही ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
इसके अलावा वे देश की जरूरतमंद बेटियों के लिए राष्ट्रव्यापी निशुल्क सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी में हैं। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए तिबोर बागोली के झारखंड आगमन की भी योजना है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *