• Thu. Oct 1st, 2026

गोविंदपुर: कालाडीह मोड़ में भाकपा माले का सदस्यता अभियान, विधायक चंद्रदेव महतो की मौजूदगी में दर्जनों युवा लाल झंडे में शामिल

admin's avatar

Byadmin

Oct 1, 2026
crescent ad

पत्रकार चंचल गोस्वामी

 

इस अभियान में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे। विधायक की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में लाल झंडा थामते हुए सीपीआई (एमएल) की सदस्यता ग्रहण की

सदस्यता ग्रहण करने के दौरान विधायक चंद्रदेव महतो ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने की कामना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा से जुड़कर क्षेत्र के विकास में सभी को आगे बढ़ना होगा। मौजूद लोगों ने भी पार्टी को मजबूत करने और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में रविंदर पाठक, रिजाउल अंसारी, सूरज शर्मा, मुन्ना अंसारी, सरफराज अंसारी, दिनेश अंसारी, रफीक अंसारी, इरफान अंसारी, राजा अंसारी, इमाम अंसारी, शिवम तिवारी,बबलू प्रमाणिक समेत अनेक लोग उपस्थित थे। 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *