• Wed. Sep 30th, 2026

सरायकेला :NH-33 पर नो-पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष अभियान

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी री शंकराचार्य समाद के नेतृत्व में आज 30 सितंबर को NH-33 पर चांडिल क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा के समीप विशेष वाहन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से *कुल 41,800 रुपये का जुर्माना* वसूला गया।

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों पर अनधिकृत पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विशेष रूप से भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित और सुरक्षित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।

 

अभियान के दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया। चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, सुरक्षित तरीके से ओवरटेक करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी गई।

 

परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *