• Wed. Sep 30th, 2026

राजगांव में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित,गणेश महाली के पहल से बिजली आपूर्ति बहाल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 30, 2026
crescent ad
गम्हरिया। गम्हरिया प्रखंड के राजगांव में जले हुए ट्रांसफार्मर के कारण उत्पन्न बिजली संकट का समाधान हो गया है। गांव में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण राजगांव के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने पहल करते हुए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित किया।
इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। बुधवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से लोगों को वंचित नहीं रखा जा सकता। जनहित से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि झामुमो की राजनीति गांव, गरीब, किसान, मजदूर और आम जनता के हितों से जुड़ी है तथा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने की बात कही।
ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *