• Tue. Sep 29th, 2026

Adityapur : डिप्टी मेयर की पहल पर आदित्यपुर बस्ती के सी_डी रोड में पाइप लाइन से सामान्य जलापूर्ति शुरु

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 29, 2026
crescent ad
आदित्यपुर(का.प्र.): उप महापौर अंकुर सिंह की पहल पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर बस्ती के सी एवं डी रोड में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान हो गया है.
उल्लेखनीय है कि स्थानीय लोग पिछले काफी समय से पाइपलाइन जलापूर्ति न होने से परेशान थे तथा संबंधित समस्या को लेकर बस्तीवासियों ने नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह से मदद की गुहार लगाई थी.
​मामले को गंभीरता से लेते हुए उप महापौर अंकुर सिंह ने जलापूर्ति का कार्य कर रही जिंदल एजेंसी को कड़े निर्देश दिए.
लगातार दबाव और आवश्यक दिशा-निर्देशों के बाद एजेंसी द्वारा अलग से कनेक्शन कर संबंधित क्षेत्र में पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू कर दी, जिससे बस्ती के घरों तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है.
​पेयजल आपूर्ति बहाल होने से उत्साहित स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक एवं बुजुर्ग मंगलवार को सपन पाल के नेतृत्व में उप महापौर के कार्यालय पहुंचे. इस क्रम में उप महापौर का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन करने के बाद उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए उनका आभार प्रकट किया.
स्थानीय लोगों का कहना था कि वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करवाकर उप महापौर ने बड़ी राहत दी है. ​इस दौरान स्थानीय लोगों ने बस्ती में नियमित साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव, कचरा गाड़ी के फेरे और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं से भी उप महापौर को अवगत कराया.
उप महापौर ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए निकट भविष्य में इनके भी स्थायी समाधान और ठोस कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में बची हुई तकनीकी कमियों को भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *