
सरायकेला: झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद सरकार एक्शन में, उद्योग सचिव अरवा राजकमल ने सरायकेला में की समीक्षा बैठक, 18 महीने में हाईकोर्ट में शपथ पत्र दायर कर बताएगी कार्ययोजना ।
सरायकेला खरसावां जिला के सड़कों पर भारी वाहनों की अनियंत्रित और अवैध पार्किंग के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर झारखंड हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद राज्य सरकार एक्शन मोड में आ गई है।

हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में राज्य के उद्योग सचिव अरवा राजकमल सोमवार को सरायकेला पहुंचे। उन्होंने परिसदन में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी सहित जिले के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था व सड़क प्रबंधन की समीक्षा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उद्योग सचिव ने बताया कि चालियामा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों और सरायकेला-राजनगर मुख्य मार्ग पर ट्रकों की अवैध पार्किंग से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है और आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। माननीय उच्च न्यायालय ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए 18 महीने की समय-सीमा तय की है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस दिशा में एक ठोस और समन्वित कार्ययोजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस कार्ययोजना के तहत –
1. सभी औद्योगिक इकाइयों के परिसर के भीतर भारी वाहनों के लिए अनिवार्य पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
2. सड़कों के किनारे चिन्हित पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे, जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों का जमावड़ा न लगे।
3. राजनगर सहित प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और गुणवत्ता सुधार के लिए पथ निर्माण विभाग से समन्वय किया जा रहा है।
4. आपात स्थिति में घायलों के त्वरित उपचार हेतु एंबुलेंस की तैनाती और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग से योजना बनाई जा रही है।
उद्योग सचिव ने स्पष्ट किया कि धरातलीय निरीक्षण के बाद पूरी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर माननीय हाईकोर्ट में शपथ पत्र के माध्यम से पेश की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
