• Sun. Sep 27th, 2026

Jamshedpur : निजी कार्यक्रम में भाग लेने शहर पहुंचे मंत्री संजय प्रसाद यादव, पुरेन्द्र के नेतृत्व में हुआ स्वागत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 27, 2026
crescent ad
जमशेदपुर। राज्य के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को जमशेदपुर पहुंचे.
यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में समर्थकों द्वारा गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया.
इस दौरान उदित यादव, राजद महानगर अध्यक्ष रमेश राय, अवधेश कुमार, विनोद शर्मा, कमलेश यादव, अश्विनी यादव, पिंकू सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. मंत्री श्री यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे मुलाकात की.
उन्होंने अगले सप्ताह विभागीय समीक्षा करने की बात कही तथा संकेत दिया कि समीक्षा का असर जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी व्यापक रूप से देखने को मिलेगा. जमशेदपुर और आदित्यपुर राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल हैं. ऐसे में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की प्रस्तावित समीक्षा को लेकर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े मामलों पर भी नजर रहेगी.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *