• Fri. Sep 25th, 2026

सीनी रेलवे मुख्य अंडरपास पुलिया में पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी

admin's avatar

Byadmin

Sep 25, 2026
crescent ad

 

सरायकेला/सीनी:- चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सीनी जंक्शन में सीनी मुख्य सड़क अंडरपास पुलिया में पानी भर जाने से लोगों एवं स्कूल के बच्चों और वाहन का आना जाना बंद हो गया मालूम हो कि यह अंडरपास पुलिया अत्यधिक बारिश होने से पानी भर जाता है, जिससे आस पास के गांव के लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है

और अपने इलाज और जरूरी कार्य के लिए निकटवर्ती अस्पताल एवं सदर अस्पताल एवं प्रखंड एवं मुख्यालय सरायकेला नहीं जा सकते हैं न अंबूलेंस भी आर पार नहीं हो पाती इस मामले पर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रेल मंडल प्रबंधक एवं जिला अधिकारी सरायकेला को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक पहल की जानी चाहिए जिससे इस मुख्य मांग से निजात मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *