• Thu. Sep 24th, 2026

Adityapur : सीबीएसई से संबद्ध हुआ मदन मोहन पब्लिक स्कूल, 10वीं तक की मिली मान्यता

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 24, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर के समीप मदन मोहन पब्लिक स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई नई दिल्ली से कक्षा 10वीं तक की मान्यता प्राप्त हो गई है।
मान्यता मिलने के बाद विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने बताया कि 3 जून को सीबीएसई की टीम ने स्कूल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में विद्यालय सभी निर्धारित मानकों पर खरा उतरा, लेकिन केंद्रीय पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण संबद्धता जारी होने में लगभग ढाई माह की देरी हुई।
अब आधिकारिक स्वीकृति मिलने के साथ विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता मिल गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्कूल में करीब 2200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। भविष्य में 12वीं तक की मान्यता प्राप्त करने की भी योजना है।
स्कूल का संचालन सितवांतो देवी महिला कल्याण संस्थान द्वारा किया जाता है। प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय प्राचार्य, प्रबंधक विभा सिंह, शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास को दिया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण सीबीएसई शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *