• Wed. Sep 23rd, 2026

धनबाद में पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल और सांसद ढुलू महतो के 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्नेह मिलन एवं प्रीतिभोज का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 23, 2026
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 272.50357; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
crescent ad

धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल और धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में वैश्य महापरिवार के तत्वावधान में भव्य स्नेह मिलन एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वैश्य महापरिवार

द्वारा किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ वैश्य महापरिवार समाज से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता और सदस्य भी स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की राष्ट्र सेवा और सांसद ढुलू महतो के 2 वर्षों के विकास कार्यों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन संगठन की एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

इसी समारोह में एक और खुशी का अवसर भी जुड़ा, जब समाजसेवी अशोक गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती सुधा गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

 

उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ केक काटा और श्रीमती सुधा गुप्ता के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

पूरा कार्यक्रम हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ।

पत्रकार चंचल गोस्वामी

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *