• Tue. Sep 22nd, 2026

Adityapur : वार्ड 13 के पार्षद से बदसलूकी,ऑटो चालक पर बाइक व आईफोन मोबाइल क्षतिग्रस्त करने की शिकायत

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-13 के पार्षद शांतनु घोष ने एक ऑटो चालक पर दुर्व्यवहार, तोड़फोड़ और धमकी देने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाना में शिकायत की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की पार्षद शांतनु घोष ने बताया कि वहा बिष्टुपुर से अपने आवास लौट रहे थे।
इसी दौरान आकाशवाणी चौक के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान आशियाना की ओर से बिष्टुपुर जा रहा ऑटो खड़ी बाइक से जा टकराई। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होकर गिर गई।
पार्षद ने जब उन्होंने चालक से ऑटो पीछे करने का अनुरोध किया ताकि बाइक को हटाया जा सके, तब चालक ने आक्रामक व्यवहार शुरू कर दिया.आरोप है कि चालक ने ऑटो से लोहे की रॉड निकालकर बाइक की हेडलाइट तोड़ दी। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार भी किया गया।
इस दौरान पार्षद का महंगा आईफोन मोबाइल को भी जमीन में पटककर क्षतिग्रस्त किया। और चालक ने प्रभाव का हवाला देते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
घटना के बाद पार्षद सीधे थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने ऑटो को थाने लाया गया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *