• Tue. Sep 22nd, 2026

Adityapur : दो वर्षों से फरार दो ड्रग्स पेडलर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर कारोबार से जुड़े होने का आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आदित्यपुर थाना पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे दो ड्रग्स पेडलरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीती रात से चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपी अशरफ अली और शहनाज परवीन उर्फ बड़ा प्राचीन को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अशरफ अली, स्वर्गीय मो. जमाल का पुत्र तथा शहनाज परवीन उर्फ बड़ा प्राचीन, शाहरुख अंसारी की पत्नी है।
दोनों आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एच रोड स्थित मुस्लिम बस्ती के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी एनडीपीएस से संबंधित मामलों में पिछले करीब दो वर्षों से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में कुख्यात ड्रग्स तस्करों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे हैं। सोमवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *