• Sun. Sep 20th, 2026

Adityapur : एआई और आधुनिक तकनीक से लैस होगा कंप्यूटर प्रशिक्षण, रघुवर दास ने किया जीजीएसपीआई कम्प्यूटर इंस्टीच्यूट का पुन:उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। एस-टाइप कॉलोनी, आदित्यपुर-01 स्थित जीजीएसपीआई कम्प्यूटर इंस्टीच्यूट (शाखा-01) का रविवार  को पुनः उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।
संस्थान द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई डिजिटल तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। विद्यार्थियों को एआई, आधुनिक सॉफ्टवेयर तथा नई तकनीकों की जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इसके लिए संस्थान में आधुनिक कंप्यूटर और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप रोजगारपरक कौशल हासिल कर सकें। संस्थान के निदेशक गुरुप्रीत सिंह सेहरा ने बताया कि जीजीएसपीआई कम्प्यूटर इंस्टीच्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ एआई और आधुनिक डिजिटल तकनीकों से जोड़ना है, जिससे वे भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और अवसरों के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें। उद्घाटन समारोह में नगर निगम की पार्षद अंजू सिंह, पूर्व पार्षद सुधीर कुमार, अमरजीत सिंह राजा, संजीव सिंह उर्फ बबुआ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *