• Sun. Sep 20th, 2026

Kandra: 75वें वर्ष में श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी का भव्य भूमि पूजन आकर्षक होगा मां दुर्गा का दरबार, ऐतिहासिक प्लैटिनम जयंती समारोह को लेकर तैयारियां तेज

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 20, 2026
crescent ad
Kandra :  कांड्रा कॉलोनी में इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी के 75वें दुर्गा पूजा समारोह को लेकर रविवार को पंडाल निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। पंडाल निर्माण से पूर्व पंडित श्यामा पद बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कराया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
भूमि पूजन के बाद पंडाल निर्माण कार्य शुरू होते ही पूजा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
75वां वर्ष होने से इस बार पूजा होगी खास
श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी, एसकेजी कॉलोनी कांड्रा इस वर्ष अपने स्थापना काल के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। वर्ष 1951 में स्थापित कमिटी के लिए यह अवसर बेहद खास है।
75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए समिति की ओर से पूजा समारोह को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
इस बार मां दुर्गा की प्रतिमा को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया जाएगा। पंडाल, प्रतिमा एवं पूजा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं में भी विशेष सजावट और आकर्षण देखने को मिलेगा। समिति का प्रयास है कि 75वें वर्ष का यह समारोह श्रद्धालुओं के लिए यादगार बने।
श्रद्धालुओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान
कमिटी के अध्यक्ष होनी सिंह मुंडा ने कहा कि 75वें वर्ष की पूजा को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल के साथ-साथ प्रकाश, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से ऐतिहासिक 75वें दुर्गा पूजा समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
भूमि पूजन के अवसर पर संरक्षक साधन दास, चंदन प्रताप सिंह, स्वाधीन चंद्र महतो, विनोद सेन, अशोक सिंह, के. साईं राव, संकेत मिश्रा एवं आदर्श श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *