• Sat. Sep 19th, 2026

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन

admin's avatar

Byadmin

Sep 19, 2026
crescent ad

 

 

सिमडेगा से भाजपा की दो बार विधायक एवं सरकार में मंत्री रही विमला प्रधान का शुक्रवार की शाम लगभग नौ बजे इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 2009 और 2014 में लगातार सिमडेगा से विधायक रही। विमला प्रधान पिछले कई महीनों से लीवर की बीमारी से परेशान थी।

वह इलाज के लिए पिछले दिनों हैदराबाद भी गयीं थी। उसके बाद तबीयत बिगड़ने पर पिछले दिनों मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह घर लौट आयी थी। फिर अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विमला प्रधान अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनमें पति के अलावा तीन पुत्र शामिल हैं। उनकी उम्र लगभग 69 वर्ष थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *