• Fri. Sep 18th, 2026

Adityapur : चूना भट्टा मैदान बचाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी, कई नेताओं ने दिया समर्थन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 18, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती चूना भट्टा मैदान को बचाने एवं कथित अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
आंदोलनकारियों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि धरनास्थल पहुंचे और अपनी एकजुटता जताई। समर्थन देने पहुंचे नेताओं ने आंदोलनकारियों की मांगों को जायज बताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।
वहीं आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।भूख हड़ताल को समर्थन देने वालों में भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान, जिला उपाध्यक्ष देबेश महापात्र, आदित्यपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी, कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे, भाजपा महिला मोर्चा की रश्मि साहू, सरायकेला प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख माईकल महतो, राजद नेता देवप्रकाश, भाजपा नेत्री पार्वती किस्कू, भाजपा कार्यकर्ता देवता तथा समाजसेवी रथी बेरा शामिल रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *