• Fri. Sep 18th, 2026

कुकड़ू हाट मैदान में सजा भव्य गणेश पूजा पंडाल, मीणा बाजार बना आकर्षण का केंद्र

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2026
crescent ad

 

सरायकेला :कुकड़ू हाट मैदान में श्री श्री सार्वजनिक गणेश पूजा समिति सोलोआना, कुकड़ू की ओर से गणेश पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर समिति की ओर से आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल के साथ पूरे पूजा परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सज्जा लोगों का ध्यान खींच रही है। वहीं, श्रद्धालुओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाया गया मीणा बाजार भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण बना हुआ है।समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान गणेश की पूजा पूरे श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ की जा रही है। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। गणेश पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को झूमर नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

गणेश पूजा को लेकर कुकड़ू हाट मैदान और आसपास के क्षेत्रों में उत्सव का माहौल है। शाम होते ही आकर्षक विद्युत सज्जा से सजा पूजा पंडाल लोगों के लिए विशेष आकर्षण बन रहा है। पूजा पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है।

वहीं मीणा बाजार में बच्चों और परिवारों की भीड़ देखी जा रही है।समिति की ओर से पूजा को सफल बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कुकड़ू हाट मैदान पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *