
सरायकेला : भाजपा जिला मंत्री रूपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोगों ने रांची महामहिम राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर ईचागढ़ विधानसभा की समस्याओं को लेकर सात सूत्री मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चौका थाना क्षेत्र में विभिन्न प्लांटों से भारी प्रदूषण फैल रहा है, चांडिल का 50 बेड का अनुमंडल अस्पताल बनकर तैयार है लेकिन उद्घाटन नहीं हुआ है, वहीं ईचागढ़ में हाथी का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हाथी जंगल से गांव में घुसकर किसानों की दूध भरी धान की फसल को रौंद रहे हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष बढ़ गया है।चांडिल बहुउद्देशीय परियोजना डैम हुए विस्थापन नीति से संबंधित अबतक लोगो को कार्ड एवं महुवाजा राशि भुगतान पूरा नहीं हुआ ।

ज्ञापन में ये सात मांगें रखी गई हैं –

*1.* स्वर्णरेखा परियोजना के विस्थापितों को पूरा मुआवजा, जमीन का पर्चा और नौकरी।
*2.* पुनर्वास कॉलोनियों में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं।
*3.* चांडिल डैम में डूबे आदिवासी भूमिज-मुंडा समाज के शासनदिरी / हइशाली / मेगालिथ स्थलों का संरक्षण और पुनर्वास।
*4.* हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए वन विभाग की ठोस व्यवस्था।
*5.* चौका में स्पंज आयरन कंपनियों के प्रदूषण पर रोक।
*6.* ईचागढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, एंबुलेंस, डॉक्टर, नर्स की कमी दूर करना।
*7.* 50 बेड के अनुमंडल अस्पताल को जल्द चालू करना।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता खुदीराम सिंह सरदार , कालीपद गोप,रामकृष्ण महतो ,अनिल सिंह , रविंदर सिंह सरदार आदिवासी भूमिज नेता ,सामाजिक कार्यकर्ता बाबू लाल सोरेन , आदिवासी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
