
पंकज ठाकुर
बड़कागांव : बड़कागांव पत्रकार संघ के द्वारा थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह का जन्मदिन काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।उनके जन्मदिन के मौके पर विशेष तौर से बड़कागांव पत्रकार संघ ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव के वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंन्हा एवं संचालन पत्रकार रितेश कुमार तथा कार्यक्रम का नेतृत्व शमशेर आलम के द्वारा किया गया।जन्मदिन के मौके पर पत्रकार संघ की ओर से सामूहिक तौर से मिठाई खिलाकर , बुके एवं गिफ्ट देकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।और सभी पत्रकारों ने उम्मीद जताया कि बड़कागांव थाना क्षेत्र की जनता की आशा और उम्मीद पर खरे उतर रहे थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह आगे भी निश्चित तौर से अपने कार्य को बड़कागांव की जनता की सेवा में समर्पित होकर ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करेंगे।क्योंकि यह सत्य है की वर्दी को किसी से बैर नहीं कोई अपना नहीं कोई गैर नहीं।बताते चले की इनके जन्मदिन के इस मुबारक मौके पर दिनभर जनप्रतिनिधि समाजसेवी , प्रबुद्धगण , पत्रकार , साथीगण , जनता आदी मुलाकात कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से श्री सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।इनका जन्म आज से पुर्व 15 सितंबर को हजारीबाग के एक अस्पताल में हुआ था।और इन्होंने स्कूल की पढ़ाई आनंद हाई स्कूल हजारीबाग एवं कॉलेज की पढ़ाई सेंट कोलंबस कॉलेज हजारीबाग से पूरी की।और 2017 बैच के दरोगा बने।श्री सिंह ऐसे अपने कार्य को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है।अब तक के कार्यकाल में कई वरीय पुलिस पदाधिकारीयों के हाथों प्रशस्तिपत्र प्राप्त कर सम्मानित हो चुके हैं।जन्म दिन की बधाई देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार सिन्हा , रितेश ठाकुर , अमित मालाकार , शमशेर आलम , संजय राम , पंकज ठाकुर , रंजन कुमार, ज्ञानचंद कुमार , ईश्वर कुमार महतो , दिनेश आर्य , प्रदीप कुमार , विष्णु गुप्ता , जुबेर आलम , मोइन अंसारी , तारकेश्वर महतो , बसंत कुमार मेहता , अजय कुमार , कुलदीप कुमार , संतोष कुमार , धर्मेंद्र प्रसाद , विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार , अनुज कुमार सहीत सैकड़ो लोगों ने बधाई दी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
