
आदित्यपुर। वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती चूना भट्टा मैदान को बचाने तथा कथित अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग को लेकर मंगलवार से चूना भट्टा मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गई।
प्रथम दिन संघर्ष समिति के सचिव सह भाजपा नेता विशु महतो, शहीद दुबराज लोहरा की धर्मपत्नी यमुना लोहरा, राजेश गोप और विष्णु लोहरा अनशन पर बैठे, जबकि बड़ी संख्या में बस्तीवासियों ने समर्थन दिया। भूख हड़ताल शुरू करने से पूर्व अनशनकारियों ने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया तथा शहीद दुबराज लोहरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विशु महतो ने कहा कि वर्ष 2021 से ही बस्तीवासी चूना भट्टा मैदान से संबंधित कथित अवैध जमाबंदी को रद्द कराने के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, भूमि सुधार विभाग और जिला प्रशासन समेत विभिन्न स्तरों पर आवेदन देते रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रशासनिक पत्राचार और निर्देशों के बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। महतो ने कहा कि सरकारी भूमि को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी है और जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।
अनशनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए राजेंद्र प्रसाद यादव, सुमित गोराई, सपन महतो, चिन्मय महतो, विश्वनाथ लोहरा, महेश्वर लोहरा, मनोज दास, अनिल यादव, संजय ओझा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
