• Mon. Sep 14th, 2026

Saraikela : गणेश चतुर्थी पर सरायकेला में जगह-जगह सजे पूजा पंडाल, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 14, 2026
crescent ad
सरायकेला – गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सरायकेला शहरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।
सरायकेला थाना चौक स्थित यंग क्लब की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा उत्सव का शुभारंभ किया गया। वहीं धर्मशाला रोड स्थित श्री गणेश मंदिर में भी भव्य वार्षिक पूजन उत्सव आयोजित हुआ। सरायकेला के संजय चौक स्थित उदय संघ द्वारा पिछले 51 वर्षों से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जा रही है। इस वर्ष भी भव्य पंडाल में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। पुजारी गोपाल होता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।
इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य स्थानों पर भी छोटे-बड़े पंडाल बनाकर गणेश पूजा की गई। पूजा पंडालों के समीप डीजे की धुन पर पूजा समिति के लोगों ने नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण भी किया गया।
गणेश पूजा को लेकर सरायकेला में बने पंडालों में भगवान श्री गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक सभी ने गणपति बप्पा के समक्ष माथा टेककर परिवार में सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *