• Mon. Sep 14th, 2026

Adityapur : 20वें वर्ष में प्रवेश कर रही भगवती संघ दुर्गा पूजा समिति, भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण शुरू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 14, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। रायडीह स्थित रोड नंबर 31-32 में आयोजित होने वाली भगवती संघ श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपने 20वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के तहत सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया।
पंडित अभिजीत चटर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई तथा पंडाल निर्माण हेतु ध्वजारोहण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने की।समिति ने बताया कि इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा।
10 अक्टूबर को महालया, 11 अक्टूबर को कलश स्थापना तथा 21 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन नौका गमन के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। अष्टमी और नवमी पर महाभोग वितरण की भी व्यवस्था रहेगी। समिति ने श्रद्धालुओं से पंडाल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
मौके पर प्रेस क्लब सरायकेला-खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी सुरेश धारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष राजू कराई, काजल राहा, मुख्य कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, मुख्य यजमान दिनेश सिंह (संटू) सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *