• Mon. Sep 14th, 2026

Adityapur : मेयर संजय सरदार ने किया श्रीराम बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 14, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। वार्ड संख्या-20 स्थित श्रीराम बॉयज क्लब द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव के लिए बनाए गए भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।

इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने पूजा समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने गणेश पूजा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में वार्ड-20 के पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, भाजपा नेता सावन गुप्ता सहित पूजा समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा राहुल गुप्ता, सागर मोहंती, अनुज महतो, साहिल सोनकर, राजा बंगाली, राजू, अनूप, गोपाल पोद्दार, सुमित जायसवाल, राजेश सोनकर, प्रिंस पासवान, मोहित, दीपक, रोहित जायसवाल, साहिल साव, शुभम, ऋषि, इमरान, जय, विजय समेत बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे। पूजा समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *